कांग्रेस के DNA में है महिलाओं के साथ अत्याचार करना, राधिका खेड़ा के कांग्रेस से इस्तीफा पर बोली छत्तीसगढ़ BJP
Radhika Khera: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राधिका खेड़ा ने यह जानकारी एक्स पर अपनी एक पोस्ट लिखकर दी है। इधर भाजपा ने भी इस मामले में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।
कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूँ व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूँ। हाँ मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ, और वही अब मैं कर रहीं हूँ। अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूँगी।

इधर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि राधिका खेड़ा के साथ जो होना था,वही हुआ है, क्योंकि कांग्रेस के डीएनए में महिलाओं के साथ अत्याचार करना है। राधिका खेड़ा का प्रकरण चार दिनों से रहा था, वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी रहीं। केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के लोग भगवान राम को नकारते रहे और राधिका खेड़ा ने अयोध्या में भगवान राम के दर्शन किये,क्या वही उनकी गलती थी? उन्होंने आगे कहा कि राधिका खेड़ा को राम के दर्शन और महिला होने का खमियाज़ा भुगतना पड़ा है। केदार गुप्ता ने कांग्रेस को अधार्मिक लोगो की पार्टी बताया।
राधिका ने क्या लिखा इस्तीफे में
कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा ने कहा कि धर्म का सैट देने वालों का विरोध होता है और इसलिए मेरा भी विरोध किया गया। राधिका खेड़ा ने अपने इस्तीफे में कहा राम है कि अयोध्याधाम रामलला की जन्मभूमि हम सभी हिंदुओं के लिए बहुत मायने रखती है ,यह पवित्र स्थली है। मैं वहां जाने से खुद को रोक नहीं पाई, लेकिन वहां जाने का विरोध मुझे इस कदर सहना पड़ेगा मैंने ऐसा अपनी जिंदगी में कभी नहीं सोचा था। मेरे साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में अभद्रता हुई। मुझे वहां पर धक्का- मुक्की सहनी पड़ी, लेकिन मेरे साथ न्याय नहीं हुआ।
राधिका खेड़ा ने अपने इस्तीफे की सबसे अहम बात का ज़िक्र करते हुए कहा कि मैंने छोटे से लेकर सबसे बड़े नेता तक गुहार लगाई, लेकिन मुझे न्याय नहीं मिला, केवल इसलिए न्याय नहीं मिला कि मैं राम मंदिर होकर आई और मैं अपने आप को इस बात से रोक नहीं पाई। आज मैं पीड़ा के साथ कांग्रेस को छोड़ रही हूं।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh BJP: राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल के खिलाफ खोला मोर्चा, बीजेपी ने ली चुटकी












Click it and Unblock the Notifications