हिंदुत्व कार्ड से कांग्रेस को मात देने की तैयारी,BJP प्रत्याशी का नामांकन दर्ज कराने मोहम्मद के गढ़ आएंगे योगी

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी नामांकन दर्ज करने बड़े शहरों को साथ लेकर प्रत्याशियों के साथ पहुंचेगी।

इस बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद अकबर के विधानसभा क्षेत्र कवर्धा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय शर्मा का नामांकन दाखिल करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ कवर्धा में 16 नवंबर को आ रहे हैं।

Mohammad
योगी को सामने रख हिंदुत्व कार्ड खेलने की तैयारी में भाजपा

बता दे कि छत्तीसगढ़ का कवर्धा विधानसभा क्षेत्र मैं वर्तमान में विधायक मोहम्मद अकबर हैं और कांग्रेस सरकार के दौरान कवर्धा में तथा कथित भगवा झंडा लगाने का मामला गरमाया था। जिसमें विजय शर्मा को आरोपी बनाया गया। जिसे भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा है।

राजनीतिक जानकारों की माने तो कवर्धा में हिंदुत्व को लेकर मामला उन दिनों बेहद गर्म था।‌ अब योगी आदित्यनाथ को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी का नामांकन दर्ज कराने भारतीय जनता पार्टी लेकर आ रही है। देशभर में योगी आदित्यनाथ का चेहरा बेहद ही प्रभावशाली हिंदुत्व छवि का है। जिसको सामने रख कवर्धा में भाजपा नया प्रयोग करने जा रही है।

क्या था मामला

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में साल 2021 के दौरान कथित भगवा झंडा कांड‌ काफी गरमाया हुआ था। जिसमें कवर्धा में झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया था। मामला करवाने के बाद जिला प्रशासन ने वहां धारा 144 लागू की थी। जिसमें वीडियो फुटेज के आधार पर लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इसके साथ ही घटना के विरोध में कवर्धा बंद काफी ऐलान किया गया था। वहीं बड़ी संख्या में हिंदुत्व के अलग-अलग दल कवर्धा में डेरा जमा कर बैठ गए थे। इस दौरान मामले में आरोपी रहे विजय शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद 13 अखाडयों के महामंडलेश्वरों ने वहां पूजा अर्चना की और बाद में 108 फीट ऊंचा झंडा फैराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+