स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान ''नहीं बनाऊंगा नई पार्टी, रमन सिंह मेरे बड़े भाई, मेरी चिंता न करें''
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने फिर एक बार फिर बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

छत्तीसगढ़ में चुनावी हलचल के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बयान के कई मायने निकाले जा रहें हैं। एक बार फिर मीडिया के माध्यम से दिया गया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनांदगांव जिले में नवनिर्मित नर्सिंग कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने एक दिवसीय प्रवास राजनांदगांव पहुंचे थे। जहां मीडिया से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कई बयान दिए हैं।

नहीं बनाऊंगा नई पार्टी, पैसे बहुत लगते हैं
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कुछ दिन पहले सूरजपुर और अम्बिकापुर जिले में मीडिया के सवाल पर इस बार चुनाव लड़ने का मन नहीं बनाने की बात कह कर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी थी। जिसके बाद अब राजनांदगांव में मीडिया के सवाल सिंहदेव ने कहा कि मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा और ना ही कोई दूसरी राजनीति पार्टी बनाऊंगा। क्योंकि नई पार्टी बनाने में बहुत पैसे लगते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा आने वाले समय में राजनीतिक भविष्य क्या होगा वह समय ही बताएगा। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल में मंत्री ने ये बातें कही।

रमन सिंह मेरे बड़े भाई मेरी चिंता न करें
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी पत्रकारों से चर्चा की है। दरअसल पूर्व सीएम रमन सिंह के उस बयान पर पटलवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि टीएस का पार्टी से मोह भंग हो गया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र बनाने वाले टी एस सिंहदेव को ही यह नहीं पता कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इस बयान पर सिंह देव ने कहा कि रमन सिंह मेरे बड़े भाई हैं और वह मेरी चिंता करते हैं लेकिन मैं अपनी देख रेख कर सकता हूँ।

शराबबंदी को लेकर जताया संशय
घोषणा पत्र में शामिल शराबंदी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि अब उन्हें नहीं लगता कि प्रदेश में सरकार अब शराब बंदी कर पायेगी क्योंकि क्योंकि 4 साल बीत चुके हैं। इसके अलावा जो कमेटी बनी थी उसने अब यक कोई रिपोर्ट नहीं सौंपा है। जिन राज्यों में शराबबंदी है, वहां होम डिलीवरी की जा रही है। इस तरह की शराबबंदी कोई मायने नहीं रखती बल्कि

घोषणा पत्र के सभी वादे होंगे पूरे
टीएस सिंहदेव ने घोषणा पत्र में किए गए वादों को लेकर कहा कि घोषणा पत्र बनाने की मेरी थी। लेकिन घोषणा पत्र तैयार करने के लिए हमने प्रदेश के हर वर्ग से सलाह ली थी। सिंहदेव ने कहा कि घोषणा पत्र में जो बातें कही गई है,उसका पालन किया जाएगा। जो कर्मचारियों के लिए हमने घोषणा किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। जैसे संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, आंगनबाड़ी, कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर करने के विषय शामिल हैं।

समय पर अस्पताल नहीं आते 50 प्रतिशत डॉक्टर
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने राजनांदगांव के पेंड्री में12 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बने शासकीय नर्सिंग मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। सिंहदेव ने कहा कि जिले में ओपीडी 8 बजे से 5 बजे तक लगाया जाए जिससे दूर से आने वाले ग्रामीणों को परेशानी न हो। जबकि अस्पताल के बायोमेट्रिक अटेंडेंस से पता चलता है। 50 प्रतिशत डॉक्टर टाइम पर अस्पताल नहीं पहुंचते है जिसे लेकर सीएमएचओ और प्रभारीयों से चर्चा की।
यह भी पढ़ें,,Chhattisgarh: मंत्री टी एस सिंहदेव को नहीं है चुनाव लड़ने का मन, ताम्रध्वज बोले- जगह भरने के लिए कई तैयार
Recommended Video

-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications