छत्तीसगढ़ः गरियाबंद में मां-बाप और बेटे ने पिया कीटनाशक, दो की मौत

गरियाबंद। बीते मंगलवार की रात को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बहेरापाल में एक ही परिवार के तीन लोगों ने कीटनाशक पी लिया। इसके चलते माता-पिता की मौत हो गई। जबकि बेटे की हालत गंभीर है, जिसे रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि राहत की बात यह है कि बेटे को होश आ गया है।

gariaband mother father and son drunk pesticide and two died

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बहेरापाल निवासी 50 50 वर्षीय दुर्गेश साहू अपनी 48 वर्षीय पत्नी पुनिया बाई और 24 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र और बहू के साथ रहते थे। होली के मौक पर बहू अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान तीनों ने कीटनाशक पी लिया। जब मंगलवार को काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी दुर्गेश के छोटे भाई जागेश्वर साहू ने छत से उनके घर में झांक कर देखा तो अंदर आंगन में पुष्पेंद्र बेहोश पड़ा था। इस पर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी।

पहले पति और कुछ घंटों बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा
लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर कमरे में दुर्गेश और उसकी पत्नी पुनिया बाई बेसुध पड़े हुए थे। तीनों ने खेत में छिड़कने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन किया था। इसकी बदबू उनके शरीर के साथ पूरे घर में भी फैल गई थी।

आनन-फानन में तीनों को एंबुलेंस से राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेंद्र रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां कुछ घंटों बाद पुनिया की भी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+