Jashpur: पूर्व सांसद विष्णुदेव साय ने अफसर को धमकाया, बोले "गाड़ देंगे तुमको", वीडियो हुआ वायरल
छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साय किसी अधिकारी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विष्णुदेव साय ने अधिकारी को जमकर गाली गलौज भी की
जशपुर, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साय किसी अधिकारी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विष्णुदेव साय ने अधिकारी को जमकर गाली गलौज भी की है। बात यहीं खत्म नही हुई साय ने अफसर का सिर कलम करके गाड़ देने तक की बातें कह दी। अब आगे यह भी जानिए की भाजपा में शांत और स्वच्छ छवि वाले पूर्व सांसद और अध्यक्ष को आखिर गुस्सा किस बात पर आया।
Recommended Video

वीडियो हो रहा है वायरल
यह पूरा मामला जशपुर के कुनकुरी विधानसभा के सराइटोला गांव का है। जहां जनता के बीच पहुंचे विष्णुदेव साय क्रेडा के अधिकारी पर जमकर भड़ास निकाल रहे थे। सराइटोला गांव में हाई मास्क लाइट लगाने का काम सरकारी एजेंसी क्रेडा कर रही है। इसी बीच गांव में जहां अटल चौक बना था उसके स्तंभ को तोड़कर लाइट का पोल लगा दिया गया। इसकी खबर मिली तो विष्णुदेव साय समर्थकों के साथ सराइटोला पहुंचे। वहां अटल चौक का स्तंभ का मलबा पड़ा था। ये देखकर साय आगबबूला हो गए और क्रेडा के एक अधिकारी को फोन कर के जमकर फटकार लगा दी।

क्रेडा अधिकारी से बोले गाड़ देंगे जमीन में
अटल स्तम्भ तोड़ने से गुस्साये पूर्व भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने क्रेडा अधिकारी को फोन लगाया और बोले - की आप लोगों ने अटल स्तम्भ तोड़ा कैसे वो सब बहाना नहीं चलेगा, अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं, पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न हैं। आप लोगों को समझ नहीं आया मकान का पिलर समझ के तोड़ दिए, इस बीच बेहद चौकाने वाले शब्द साय ने कहा उन्होंने कहा "गाड़ देंगे तुमको सर कलम करके" ये अटल जी का अपमान है क्यों शुरू करवाए काम। उल्टा टांग दूंगा, मजाक समझ लिए हो अटल चौक को। पता नहीं चलेगा उल्टा लटका दूंगा। जबरदस्ती सरपंच से प्रस्ताव लगवाए हो। बचने के लिए। FIR करेंगे तो निपट जाओगे, समझते क्या हो।
कांग्रेस ने बताया नारंगी खटमल
इस वीडियो के वायरल होते ही कांग्रेस के नेता इसका मजाक बनाते नजर आए, कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने साय का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा इसे इयर फोन लगाकर सुनें- गाड़ देंगे तुमको तुम्हारा सर कलम कर के , जी हाँ बिल्कुल सही पढ़ा आपने ये सज्जन छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय हैं जो की जशपुर में क्रेडा के अधिकारी को धमका रहे हैं । नारंगी खटमलों के यही असली संस्कार है।
साय ने जताया खेद, कहा अटल जी का अपमान नही सहेंगे
दरअसल विष्णुदेव साय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अब अपने क्षेत्र में सक्रिय हो चुके हैं। उनके कुनकुरी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। जिसकी तैयारी में वह जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अब इस मामले को बढ़ता देख साय ने खेद व्यक्त किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस के बयान पर पूर्व सांसद साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अटल जी का अपमान हम कभी नहीं सहेंगे। मेरी डिक्शनरी में इस तरह की भाषा और शब्द नहीं है। आप सभी जानते हैं मैं शांत ही रहता हूं, मगर अटल चौक का जो हाल किया गया सोचिए मेरे जैसे आदमी को इतना गुस्सा आ गया। लाइट लगाने के लिए किसी और जगह को ले सकते थे, मगर चौक को तोड़ दिया। मैं फिर भी कह रहा हूं कि मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूंं।
नही होगी मरम्मत तो होगा FIR
साय के भड़कने के बाद अब क्रेडा के अधिकारी अटल चौक को फिर से बनाने के जुगाड़ में जुट गए। विष्णुदेव साय के अनुसार चौक तोड़ने से पहले न तो पंचायत की अनुमति ली गई, न ही पंचायत ने बताया कि पोल कहां लगाना है। जब चौक टूटने के बाद विवाद हुआ तब अफसरों ने रात में सरपंच से प्रस्ताव बनवा लिया। अटल चौक की मरम्मत की बात अफसर कह रहे हैं, अगर मरम्मत नहीं हुआ तो मैं FIR करवाउंगा।












Click it and Unblock the Notifications