पूर्व CM रमन सिंह का CM भूपेश पर हमला, आरोप साबित कीजिये, मैं भी संन्यास ले लूंगा,आप भी तैयार रहें
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ को लेकर कांग्रेस जहां केंद्र सरकार पर हमलावर है,तो वही भाजपा की तरफ से भी सियासी हमले कम नहीं हो रहे हैं। संन्यास और ठ
रायपुर, 22 जुलाई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ को लेकर कांग्रेस जहां केंद्र सरकार पर हमलावर है,तो वही भाजपा की तरफ से भी सियासी हमले कम नहीं हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच यह जंग दूसरे ही चरण पर पहुँच गई है,जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह आमने सामने हैं।

भूपेश जी,जोर-जोर से चिल्लाने से, डायवर्ट करने से आपके कोयला घोटाले, अवैध शराब की कमाई के पाप छिप नहीं जाएंगे।
आपने मुझ पर औऱ मेरे परिवार पर जो भी झूठे आरोप लगाए हैं,उसमें एक रुपए का भी हेरफेर साबित करके दिखाएं,मैं डॉ रमन सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लूंगा।
लेकिन तैयार आप भी रहिए pic.twitter.com/t13IRvpAk4
— Dr Raman Singh (@drramansingh) July 22, 2022
इसके बाद रमन सिंह ने एक अन्य ट्वीट भी किया। इस ट्ववीट में उन्होंने नान घोटाले के मामले में केंद्र रहे अधिकारी आलोक शुक्ला का जिक्र किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भूपेश जी! नान मामले के आरोपी अनिट टुटेजा और आलोक शुक्ला की जांच के लिए आपने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था,अब दोनों को बचाने के लिए आप सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। ईडी सोनिया जी को पूछताछ के लिए बुला रही है, तो आप विरोध कर रहे हैं, क्या गांधी परिवार नियम, कानून, संविधान सबसे ऊपर है?
भूपेश जी! नान मामले के आरोपी अनिट टुटेजा और आलोक शुक्ला की जांच के लिए आपने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था,अब दोनों को बचाने के लिए आप सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।
ईडी सोनिया जी को पूछताछ के लिए बुला रही है, तो आप विरोध कर रहे हैं, क्या गांधी परिवार नियम, कानून, संविधान सबसे ऊपर है? pic.twitter.com/Z7qOMAlxMi
— Dr Raman Singh (@drramansingh) July 22, 2022
रमन सिंह ने जैसे ही सन्यास का ज़िक्र किया, भूपेस बघेल ने उसे तुरंत लपक किया। सीएम भूपेश बघेल ने ट्ववीट वार जारी रखते हुए लिखा कि दीवारों पर लिखी कहानियाँ बारिशों में धुंधली नहीं होती ,आपने तो फिर 'कांड' दर्ज कराए हैं ,खुद को रगड़कर धोने से भी न मिटेंगे ,पनामा पेपर्स, नान घोटाला, डीकेएस से लेकर अंतागढ़ और चिटफंड तक हर जगह आप और आपके परिजन ही 'Common WEALTH' खेलते रहे हैं। ,सनद रहे डॉ 'साहब'। सन्यास!!!!
दीवारों पर लिखी कहानियाँ
बारिशों में धुंधली नहीं होतीआपने तो फिर ‘कांड’ दर्ज कराए हैं
खुद को रगड़कर धोने से भी न मिटेंगेपनामा पेपर्स, नान घोटाला, डीकेएस से लेकर अंतागढ़ और चिटफंड तक हर जगह आप और आपके परिजन ही ‘Common WEALTH’ खेलते रहे हैं।
सनद रहे डॉ ‘साहब’।
सन्यास!!!! pic.twitter.com/vc5zRUG5sG
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 22, 2022
दरअसल गुरुवार को रायपुर में ईडी के क्षत्रिय कार्यालय के बाहर आयोजित कांग्रेस के धरने में सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि मोदी सरकार की पालतू पिट्ठू ED केवल विपक्ष को परेशान करने का काम करती है, छत्तीसगढ़ नान घोटाले की जांच भी इसी ED के पास है, घोटाले से जुड़े CM सर और CM मैडम कौन हैं? सीएम भूपेश बघेल का कहा था कि नान घोटाले में पूर्व सीएम रमन सिंह से पूछताछ कब की जाएगी ?
मोदी सरकार की पालतू पिट्ठू ED केवल विपक्ष को परेशान करने का काम करती है,
छत्तीसगढ़ नान घोटाले की जांच भी इसी ED के पास है,
घोटाले से जुड़े CM सर और CM मैडम कौन हैं इसकी पूछताछ रमन सिंह से कब की जाएगी ?#सत्य_साहस_सोनिया_गांधी pic.twitter.com/XgQ57YDt97
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) July 21, 2022
उन्होंने सवाल उठाया था कि ईडी के अफसर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं, जबकि ईडी के पास ही छत्तीसगढ़ नान घोटाले की जांच भी है।












Click it and Unblock the Notifications