छत्तीसगढ़ के महासमुंद में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कुदरत का कहर टूटा है। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 5 महिलाओं की मृत्यु हो गई है, जबकि, 6 घायल हो गए हैं।
महासमुंद, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कुदरत का कहर टूटा है। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 5 महिलाओं की मृत्यु हो गई है, जबकि, 6 घायल हो गए हैं। घायल लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम हरकत में आ गई है। यह घटना महासमुंद के सिंघोडा क्षेत्र के घाटकछार नाम के गांव में घटी है।

खेत में काम कर रहे थे कृषक
मिली सूचना के अनुसार,यह घटना तब घटी,जब कुछ कृषक खेतों पर काम कर रहे थे। सभी खेत पर रोपाई के काम में व्यस्त थे,तभी अचानक आसमान से बिजली गिरी और खेत में काम कर रहीं जमोवती, बसंती नाग, नोहर मति, लक्ष्मी यादव और जानकी की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा तपस्विनी, शशि मुझी, गीतांजलि, पुन्नी, पंकजनी और पार्वती मालिक चोटग्रस्त हो गईं.सभी घायलों का इलाज जारी है।

महासमुंद में अब तक 60 की मौत
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ही अब तक बिजली से 60 लोगों और 19 मवेशियों की मौत हो चुकी है। घाटकछार क्षेत्र के थाना प्रभारी केशव कोसले ने जानकारी दी कि आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। इस कारण घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

बारिश की गतिविधियां मंद
इधर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां मंद पड़ने लगी हैं। इसके कारण से रायपुर समेत अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश को लेकर अभी कोई सिस्टम नहीं बन पाया है, इस कारण फ़िलहाल वर्षा के लिए कुछ इंतजार करना होगा। हालांकि संभाग के लिहाज से बात करें,तो सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना बनी हुई है। लेकिन छत्तीसगढ़ के कई अन्य भागो में स्थानीय प्रभाव से ही वर्षा होगी।

सीएम भूपेश ने दिए मुआवजे स्वीकृत करने निर्देश
महासमुंद की इस मार्मिक घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 05 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में घायल 06 श्रमिकों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। सीएम भूपेश बगल ने हादसे में मृत प्रत्येक श्रमिक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों के अनुरूप 04-04 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत करने के भी निर्देश दिए हैं। वही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आसमानी बिजली गिरने से घायल हुए महिलाओं से वीडियो कॉलिंग कर हालचाल पूछा उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में भूकंप के झटके, Coal Mines में काम कर रहे 2 मजदूर घायल












Click it and Unblock the Notifications