छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में भूकंप के झटके, Coal Mines में काम कर रहे 2 मजदूर घायल
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में गुरुवार देर रात धरती डोल उठी। देर रात आये भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है । माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के किसी भाग में सबसे अधिक तीव्रता वाले भूकंप के झटके हैं।
कोरिया, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में गुरुवार देर रात धरती डोल उठी। देर रात आये भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है । माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के किसी भाग में सबसे अधिक तीव्रता वाले भूकंप के झटके हैं। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर में भूमि से 16 किमी भीतर बताया जा रहा है। केवल 2 सेकेंड के लिए झटके महसूस किये गए। इस वजह से चरचा अंडरग्राउंड माइंस में गोफ गिर जाने से घायल 2 मजदूर को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार , देर रात्रि करीब चरचा कालरी इलाके में रात 12.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। मात्र 2 सेकेंड के झटके के कारण चरचा अंडर ग्राउंड कोयला खदान का म गोफ गिर गया,जिसकी ज़द में आकर दो मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भूंकप आने के समय खदान में एक दर्ज से अधिक मजदुर काम कर रहे थे। चिंता की बात यह भी है कि इस जुलाई में दूसरी दफा बैकुंठपुर में भूकंप के झटके महससू किए गए हैं । इससे पूर्व 11 जुलाई को 4.3 की तेजी का झटका आया था। इसके अलावा अंबिकापुर में 16 मार्च को 3.1 तीव्रता के भूकंप दर्ज किया गया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घायल 2 कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने दिये निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसईसीएल के चरचा कालरी क्षेत्र में कल रात भूकंप की घटना में घायल दो कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है । गौरतलब है कि गत रात्रि माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे दो कर्मचारी भूकम्प के कम्पन महसूस होने पर भागने के क्रम में घायल हो गए । जिनका उपचार बिलासपुर जिले के अपोलो अस्पताल में कराया जा रहा है, अभी उनकी स्थिति पहले से बेहतर है । भूकंप की तीव्रता 4.6 रिक्टर मापी गई हैं।
यह भी पढ़ें International Tiger Day 2022: ममता की मिसाल बनी T- 28, जानकार भी हैरान, अनाथ शावकों की मां बनी बाघिन












Click it and Unblock the Notifications