Narayanpur Encounter: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर
Narayanpur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार (02 जुलाई) को नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई।
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल अबूझमाड़ में कोहकामेटा के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान पर था। इस दौरान नक्सलियों के सामना हो गया और गोलीबारी में 5 को ढेर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि 30 जून को शुरू हुआ संयुक्त अंतर-जिला नक्सल विरोधी अभियान जिले के कोहकामेट थाना क्षेत्रों में चल रहा था। इस दौरान मुठभेड़ हो गई, जिसमें कई नक्सली के घायल होने की भी खबर है।
अंतर-जिला संयुक्त अभियान में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, सीमा सुरक्षा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल शामिल थे। वहीं एनकाउंटर के बाद तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ है।
पिछले महीने की शुरुआत में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अमझर गांव और मुहकोट के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। सुरक्षाकर्मियों ने हमले में शामिल हथियार भी बरामद किए हैं।
इससे पहले बुधवार को, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रतन दुबे की जघन्य हत्या की जांच के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर व्यापक तलाशी ली।नक्सल के पूर्वी बस्तर डिवीजन के तहत बयानार एरिया कमेटी के विभिन्न संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) और समर्थकों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई करते हुए, एनआईए ने तोयनार, कौशलनार, बडेनहोद, धौड़ाई और कोंगेरा गांवों में स्थानों पर सघन तलाशी ली।
एनआईए ने कहा कि उसने दुबे की हत्या से जुड़े मामले में तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट और 9,90,050 रुपये नकद, नक्सली पर्चे और साहित्य जब्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications