CG: रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Raipur Central Jail Shooting: देश में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के बाहर एक बड़ी वारदात घटी है। यहां गोलीबारी की घटना में आदतन अपराधी साहिल खान पर दो राउंड गोली चलाई गई है। इस घटना ने क्षेत्र में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है।
घटना की जानकारी के मुताबिक, साहिल खान जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने के बाद बाहर निकल रहा था, तभी दो अज्ञात युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में साहिल को गंभीर चोट आई है और उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है।

पुरानी रंजिश के चलते किया हमला
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। कहा जा रहा है कि साहिल खान का पिछले एक साल से मौदहपारा के कुछ युवकों के साथ विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह गोलीकांड हुआ। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुट चुकी है।
गंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर दी है और क्राइम ब्रांच भी आरोपियों की तलाश में सक्रिय है। बहरहाल रायपुर में बीते कुछ दिनों में कई वारदातें घटी हैं। बीते 5 दिनों में ही 9 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साधा निशाना
इधर छत्तीसगढ़ के अलग अलग हिस्सों में घटी आपराधिक वारदातों के हवाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सुशासन Unlimited, रायपुर केंद्रीय जेल के सामने गोली चली, सरगुजा में कांग्रेस पार्षद के घर पर हमला, तिल्दा में उपद्रवियों ने तीन डंफरों में आग लगाई। शर्म मगर तुमको आती नहीं है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जायेगा राज्योत्सव, उप राष्ट्रपति धनखड़, एमपी के CM मोहन यादव होंगे अतिथि












Click it and Unblock the Notifications