छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जायेगा राज्योत्सव, उप राष्ट्रपति धनखड़, एमपी के CM मोहन यादव होंगे अतिथि
Chhattisgarh Rajyotsav 2024: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का राज्योत्सव 2024 का आयोजन 4 से 6 नवंबर तक नए रायपुर अटल नगर में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस भव्य समारोह की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।
राज्योत्सव स्थल पर मुख्य मंच और परिसर की सजावट तेजी से की जा रही है। सभी सरकारी विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शनी स्टॉल लगाने की तैयारी में हैं।

उद्घाटन समारोह में आएंगे मोहन यादव, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे अंतिम दिन
राज्योत्सव का उद्घाटन 4 नवंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संध्या 6 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि होंगे।
5 नवंबर को राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति में राज्योत्सव का शुभारंभ होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अध्यक्षता करेंगे। राज्योत्सव का समापन 6 नवंबर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
सुरों की महफ़िल सजायेंगे शान
राज्योत्सव में कई प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। 4 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत संध्या 4:30 बजे से होगी, जिसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शांतुन मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति रात्रि 7:45 बजे होगी।
5 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुरानिक साहू, सुरेन्द्र साहू, और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। 6 नवंबर को भी कई कलाकार जैसे अनुराग शर्मा और पवनदीप अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
बनाये गए चार विशाल हैंगर
राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शिल्प ग्राम भी स्थापित किया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प और उत्पाद प्रदर्शित होंगे। राज्योत्सव स्थल पर चार विशाल हैंगर बनाए गए हैं, जहां सरकारी विभागों और वाणिज्यिक संस्थानों की प्रदर्शनी लगेगी। इसके अलावा, फूड कोर्ट और मीना बाजार आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। यह राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे देखने के लिए लोग उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें 24 साल का हुआ छत्तीसगढ़, जानिए CG का इतिहास
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications