JCB पर सवार होकर दुल्हन लाने पहुंचा इंजीनियर दूल्हा, उसी पर लिखा 'अमिष संग मनीषा', देखें तस्वीरें
बलौदाजार (छत्तीसगढ़)। बचपन से ख्वाब था कि इंजीनियर बनूं। सिविल इंजीनियर बना गया तो फिर एक ख्वाब पाला कि अब अपनी शादी में कुछ खास करूं और करके भी दिखा दिया। जेसीबी लेकर ही पहुंच गया दुल्हन लाने। आजकल जहां एक तरफ लोग लग्जरी गाड़ियां और हेलीकॉप्टर में सवार होकर शादी करने पहुंचते हैं, जेसीबी पर सवार दूल्हा और शादी के पोस्टर चस्पा देख एक बारगी तो लोगों के माजरा समझ नहीं आया। फिर पता चला कि दूल्हा इंजीनियर है इसलिए शादी में घोड़ी या कार की बजाय जेसीबी पर आया है।

मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार नगर के कसडोल का है। यहां सिविल इंजीनियर अमिष डहरिया की शादी बैंककर्मी मनीषा के साथ तय हुई है। अमिष ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए इंजीनियरिंग वर्क में काम आने वाली जेसीबी में सवार होकर बारात ले जाने का फैसला लिया। परिजनों को बताया तो शुरुआत में उन्हें अजीब लगा, मगर बाद में वे मान गए।
(Groom In JCB) अमिष जिस जेसीबी में सवार हुआ। उससे सबसे ऊपर बड़े बड़े अक्षरों में अंग्रेजी में इंजीनियर लिखा हुआ था। इसके अलावा नीचे की तरफ सिविल इंजीनियर अमिष संग मनीषा लिखा हुआ था। साफा बांधे और शेरवानी में सजे-धजे को जेसीबी पर सवार होकर आता देख लोग अचम्भित हो गए और उसे देखने के लिए पूरा बलौदाबाजार उमड़ पड़ा। जेसीबी वाले दूल्हे अमिष की तस्वीर लेने की लोगों में मच गई। वहीं कई लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर लाइव भी किया।

शादी में दूल्हा जिस कार में सवार होकर दुल्हनिया लाने के लिए जाता है उस कार को भी दुल्हन की तरह ही सजाया जाता है। ठीक उसी प्रकार से अमिष ने जेसीबी को भी सजवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जेसीबी पर गुब्बारे रंग-बिरंगे गुब्बारे भी लगाए गए। इसके अलावा दूल्हे अमिष ने बारातियों के साथ जमकर डांस किया। बलौदाजार में हर कोई कहता रहा ऐसी बारात पहली बार देखी।

दूल्हे अमिश ने बताया कि मैंने देखा है कि लोग अपनी शादी में कुछ ना कुछ नया करते हैं। जब मैं दसवीं में था तब से मेरे दिमाग में था कि मैं सिविल इंजीनियर बनूं। इसके बाद मैंने सोचा कि लोग अपनी शादी में बुलेट, ट्रेक्टर या हेलीकाप्टर लेकर जाते हैं तो क्यों ना मैं भी जेसीबी लेकर जाऊं। जब मैंने यह प्रस्ताव अपने मम्मी पापा के सामने रखा तो वे शुरुआत में तैयार नहीं हुए, लेकिन मैं अपना ख्वाब पूरा करना चाहता था। फिर वे मान गए और आज वे खुश भी हैं।

बिना दहेज की शादी कर दिया संदेश
डॉक्टर-इंजीनियर बनने के बाद लड़के को शादी में अक्सर मोटा दहेज देने और मांगने के खूब मामले आए दिन सामने आते हैं, मगर सिविल इंजीनियर अमिष ने मिसाल पेश की है। अमिष ने बताया कि उसने बिना दहेज की शादी है। साथ ही अपने हम उम्र युवाओं को भी देना चाहूंगा कि शादी बिना दहेज की करें ताकि समाज की इस कुरीति को मिटाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications