CG News: छत्तीसगढ़ में इस साल नहीं बढ़ेगी बिजली की दर, CM भूपेश बघेल ने की विद्युत नियामक आयोग की सराहना की
Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस वर्ष बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है कि इस साल राज्य में बिजली महंगी नहीं होगी। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात पुष्टि खुद की है।
छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल मंगलवार को पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस वर्ष बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यह प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं तथा किसानों सहित पूरे प्रदेशवासियों के हित में बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री बघेल ने यह भी बताया कि राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की दरों में ही वृद्धि नहीं की गई है बल्कि उनके द्वारा सरकार से कोई कर्ज भी नहीं लिया गया है, जो सराहनीय है।
यह भी पढ़ें CG News: सीएम भूपेश बघेल ने दी दुर्गाष्टमी की बधाई, दुआ में मांगी छत्तीसगढ़ की खुशहाली












Click it and Unblock the Notifications