CG Election 2023: बस्तर संभाग में पांच और अफसरों पर चुनाव आयोग की गाज, तत्काल प्रभाव से छीना प्रभार
Bastar News: छत्तीसगढ़ में दो दर्जन अफसर-कर्मियों को चुनाव आयोग ने मिली शिकायतों के बाद हटा दिया है। इनमें बस्तर संभाग के तीन जिलों के 5 अफसर भी शामिल हैं।
बताया जाता है कि विभिन्न शिकायतों के आधार पर अफसरों को हटाकर उन्हें जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। इन हालातों में अब ये अफसर निर्वाचन संबंधी काम नहीं देखेंगे।

बताया जाता है कि नारायणपुर वनमंडल के सहायक वन संरक्षक अशोक कुमार सोनवानी, नारायणपुर जिले के समाज कल्याण विभाग की प्रभारी उपसंचालक वैशाली मरड़वार, कांकेर जिले के नायब तहसीलदार भरतलाल ब्रह्मे, कांकेर जिले के वृत्तस्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी धनलाल साहू व बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप वनमंडलाधिकारी केजूराम पोयाम शामिल हैं।
दरअसल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास इन अफसरों के खिलाफ शिकायत पहुंची थी कि वे विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इन हालातों में तत्काल संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें हटाने की कार्रवाई की है। वहीं उन्हें चुनाव कार्यों से भी अलग रखते हुए जिला मुख्यालय में अटैच करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications