छत्तीसगढ़ में फेंगल तूफान का असर, पड़ रही है कड़ाके के ठंड
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में फेंगल तूफान का असर देखने को मिल रहा है। बस्तर संभाग के कई इलाकों में नमी बढ़ने से हल्की बारिश हुई, वहीं रायपुर संभाग के भी कई जिलों में शाम को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के कारण अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में नमी का असर रहेगा। इस दौरान, प्रदेश में मौसम ठंडा और गर्म बना रहेगा। रात का तापमान बढ़ने के कारण ठंड में कमी महसूस होगी, जबकि बादलों के कारण दिन का तापमान थोड़ा कम रहेगा।
राजधानी रायपुर में भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। शनिवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे, जिससे दिन का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ सका। रायपुर में दिन का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा था।

बस्तर में तापमान घटा
बस्तर संभाग के जिलों जैसे बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा में भी बूंदाबांदी हुई और नमी की वजह से दिन का तापमान कम हुआ, वहीं रात का तापमान सामान्य से अधिक हो गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 4 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने बढ़ाई ठिठुरन, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications