छत्तीसगढ़ में दशहरा पर्व का उल्लास , WRS कॉलोनी में CM भूपेश बघेल ने किया रावण दहन
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को विजयदशमी पर्व के दिन रायपुर की डब्लूआरएस कॉलोनी दशहरा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया। इस दौरान शानदार आतिशबाजी की गई, जिससे जनता रोमांचित हो उठी। डब्लूआरएस कॉलोनी दशहरे में इस बार रावण 101 फ़ीट का और मेघनाथ कुम्भकर्ण के पुतले 85 फ़ीट के थे।

दशहरे के दिन सीएम भूपेश बघेल लगभग 6:30 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पहुंचे, उनके साथ महापौर एजाज ढेर, विधायक कुलदीप जुनेजा भी मौजूद थे। दशहर उत्सव के दौरान सबसे पहले सीएम भूपेश बघेल ने रामायण मंडली के कलाकारों से मुलाकात करके पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया और आम जनता से मुलाकात की।
सीएम भूपेश बघेल ने रावण दहन के बाद कहा कि दशहरा का पावन उत्सव पूरे देश भर में हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया जा रहा है। डब्लूआरएस कॉलोनी में सबसे ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया जाता है, सभी को दशहरा पर्व की बधाई शुभकामनाएं। बघेल ने आगे कहा कि विजयदशमी का असत्य पर सत्य की जीत , अंधकार पर प्रकाश की जीत का अवसर है,ताकि हम सब बुराई के खिलाफ और अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़े।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर परछत्तीसगढ़ वासियों और आयोजन कमेटी के सदस्यों को अवसर पर बधाई दी। ज्ञात हो कि चुनाव आचार संहिता के कारण से इस बार डब्लूआरएस का दशहरा उत्सव सादगी के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल मंच पर नहीं चढ़े।












Click it and Unblock the Notifications