छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: दशहरे पर बीजेपी के पोस्टर वॉर से गरमाई सियासत, भूपेश बघेल रमन पर साधा निशाना
Chhattisgarh Assembly Election 2023: देश आज विजयदशमी का त्योहार पूरे हर्षो उल्लास के साथ मना रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस मौके पर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर को लेकर सियासत गरमा गई है।
सीएम भूपेश बघेल ने इस पोस्टर पर पलटवार किया है। सोशल मीडिया में उन्होंने लिखा कि पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और भाजपा की परंपरा रही है।

छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल अब दशहरा के माध्यम से भी एक दूसरे पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। 24 अक्टूबर को दशहरे की सुबह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने सोशल मीडिया 'X' पर भ्रष्टाचार के रावण का दहन नाम से एक पोस्टर जारी किया।
पोस्टर में कुर्ता पजामा पहना हुआ एक कार्टून बनाया गया है जिसे ठगेश नाम लिखा गया है। इस कार्टून के 10 सिर बनाए गए हैं और सिरों का नाम ट्रांसफर,जिहादगढ़, कोयला घोटाला, चावल घोटाला, पीएससी घोटाला, शराब घोटाला, गोबर घोटाला, धर्मांतरण, हत्या और बलात्कार रखा गया है। यह कथित रावण भ्रष्टाचार रूपी हथियार पकड़ा हुआ है।
कार्टून में भगवा कपड़ा पहना हुआ छत्तीसगढ़िया 'अउ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो' कह कर इस 10 सिर वाले कथित रावण को अग्नि बाण मार रहा है। भारतीय जनता पार्टी के इस पोस्टर के बाद राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने X लिखा कि पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी बीजेपी वालों की परंपरा रही है।
भूपेश बघेल ने लिखा मैं आपसे कहना चाहूंगा कि दशहरा का त्यौहार को ख़ुशी से मनाइए। मैं आपके प्रति जवाबदेह हूं। उनके कुकृत्यों से फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए कमीशनखोरी, किसानों की बदहाली, अशिक्षा, कुपोषण, नक्सलवाद ही रावण का स्वरूप हैं।
हम सबको मिलकर इन पर विजय पाना है, हम धीरे-धीरे कुछ कामों में कामयाब हुए हैं, बचे हुए पर हम फिर से मिलकर साथ काम करेंगे। बुराई हारेगी, सच जीतेगा। छत्तीसगढ़िया एक बार फिर जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications