DURG: तीजा पोरा तिहार का हुआ आयोजन, CM भूपेश बघेल परिवार समेत हुए शामिल
TIJA PORA TIHAR: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास परिसर में तीजा पोरा तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम और राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाएं इस त्योहार का उत्सव मनाने पहुंची। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल समेत परिवार के लोग उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मौके पर महिलाओं से मुलाकात करते होते हुए कहा कि तीजा-पोरा माताओं-बहनों की खुशियों और छत्तीसगढ़ का खास पारम्परिक त्यौहार है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान होता है। छत्तीसगढ़ में हम शुरू से ही महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम निरंतर कर रहे हैं, महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
सीएम भूपेश बघेल ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के भले में हो रहे कार्यों के परिणाम स्वरूप आज इनकी स्थिति में काफी बदलाव आए है।वह छत्तीसगढ़ में आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक तौर से भी संपन्न होकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बघेल ने अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के तहत् निर्मित गौठानों में बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। इसी प्रकार वनोपज संग्रहण, बिहान इत्यादि योजनाओं के जरिए से उन्हें आय और रोजगार के लिए साधन सुगमता से मुहैया हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications