CG News: अहिवार विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी के पूर्व विधायक ने कर दिया बड़ा खुलासा

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में विरोध शुरू हो गया है। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने डोमन लाल कोरसेवाडा को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में टिकट की घोषणा होते ही पार्टी में विरोध भी शुरू हो गया।

2013 में बीजेपी की टिकट से विधायक बनने वाले सावलाराम डाहरे का बड़ा बयान सामने आया है। सावलाराम डाहरे ने कहा है। अंतिम समय में उन्हीं के नाम से बीजेपी के द्वारा बी फॉर्म भेजा जाएगा अर्थात उन्ही के नाम से बी फार्म आएगा और डोमन लाल कोरसेवाडा की टिकट भी कट सकती है। यह हम नहीं कह रहे यह तो बीजेपी के ही नेता और पूर्व विधायक सावलाराम डाहरे कह रहे हैं।

Chhattisgarh Assembly Election 2023

आपको बता दे की 2013 में बीजेपी की टिकट से एक बार सांवलाराम डाहरे विधायक रह चुके हैं। वही 2018 में भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था लेकिन वे कोंग्रेस प्रत्याशी रुद्र गुरु से लगभग 37000 वोटो से हार गए थे। इसके बाद 2023 के चुनाव में बीजेपी ने 2008 में विधायक रहे डोमन लाल कोरसेवाडा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

प्रत्याशी घोषित होने के बाद डोमनलाल कोरसेवाड़ा अहिवारा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और प्रचार भी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच पूर्व विधायक सावलाराम डाहरे ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। सावलाराम डाहरे को अभी भी उम्मीद है। कि बी फार्म उन्ही के नाम से आएगा।

सावलाराम डाहरे ने यह तक कह दिया कि 76 वर्षीय व्यक्ति जो कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त है। उसको कांग्रेस के 40 वर्षीय युवाओं उम्मीदवार के सामने लडाया जा रहा है। 2008 में डोमन लाल कोरसेवाड़ा बीजेपी की टिकट से एक बार विधायक भी रह चुके हैं। तो वही कांग्रेस पार्टी ने इसी आरक्षित सीट अहिवारा से वर्तमान महापौर निर्मल कोसरे को अपना उम्मीदवार बनाया है।

तो वही इस पूरे मामले पर विधायक प्रत्याशी डोमन लाल कोरसेवाडा ने कहा कि वे पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता है। वह किसी के भी खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे फिलहाल टिकट की घोषणा के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में जमकर नेता अपने तेवर दिखा रहे हैं। वहीं दोनों ही पार्टियों से जिन नेताओं को टिकट की आज थी जिन लोगों को विधवा नहीं बनाया गया वे निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी मन बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+