3 घंटे की खड़ी चढ़ाई कर बलरामपुर जिले के इस गांव में पहुंची प्रशासन की टीम, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
रायपुर, मई 30। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ऊंची पहाड़ी पर एक गांव हैं, जिसका नाम है बचवार। इस गांव तक जाने के लिए जो रास्ता है वो बहुत ही दुर्गम है। बचवार गांव आम लोगों की पहुंच से काफी दूर है। ऐसे में जिला प्रशासन की एक टीम करीब 3 घंटे की चढ़ाई के बाद इस गांव में पहुंची और एक शिविर लगाकर गांव के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही उन योजना को लेकर सभी जानकारियां दी।

जिला प्रशासन के इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शामिल हुई। इस दौरान स्वास्थ्य अधाकारियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और उनका समाधान उनको बताया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के हेल्थ चेकअप भी किए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई संबंधी जरूरी बातें बताई। साथ ही साफ पानी पीने को कहा। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और आठ आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इसके अलावा 50 ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरित की। 25 घरों के अंदर डीडीटी का छिड़काव किया।
आपको बता दें कि इस शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी बताया। गांववालों ने इस दौरान अधिकारियों से एक सड़क का निर्माण कराने की मांग की। गांववालों ने कहा कि दुर्गम रास्ते की वजह से यह रास्ता पहुंचविहिन गांव में आता है। हमें आने-जाने के लिए बहुत मुश्किल रास्ते को तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर यह दुर्गम रास्ते की मरम्मत हो जाए तो हमारा संपर्क ग्राम पंचायत से हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications