छत्तीसगढ़ः घंटों दलदल में फंसे हाथी के बच्चे ने तोड़ा दम, शव निकालने की हो रही है कोशिश
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के डुबान क्षेत्र के मोंगरी गांव में दलदल में फंसने से हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से गरियाबंद मैनपुर क्षेत्र से 21 हाथियों का दल धमतरी जिले के डुबान क्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग के डीएफओ अमिताभ वाजपेयी ने हाथी के मौत की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धमतरी ब्लॉक के डुबान क्षेत्र के ग्राम मोंगरी में हाथियों का झुंड दलदल क्षेत्र से होकर गुजर रहा था।

उसी दल में से एक बच्चा हाथी दलदल में 15 जून सोमवार की रात फंस गया। फंसने के बाद वहां से वह नहीं निकल पाया। जब इस बात की जानकारी वन-विभाग को हुई तो टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद गांव के स्थानीय लोगों की मदद से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन अधिक गहराई में फंसने के कारण बच्चा हाथी की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। हाथी के बच्चे का शव निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है। शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद हाथी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Chhattisgarh: An elephant calf has died after getting stuck in mud in the forest area in Madamsilli, Dhamtari district; forest officials present at the spot. pic.twitter.com/kgPUap8gmz
— ANI (@ANI) June 16, 2020
ग्रामीण सगनु राम नेताम कलारबाहरा ने बताया कि कलारबाहरा सागौन प्लाट जंगल की ओर हाथियों का दल आगे बढ़ रहा है। अरौद डुबान ग्राम पंचायत के रविशंकर जलाशय के डुबान क्षेत्र में सात जून से हाथी यहां पहुंचे हुए हैं। जिसमें से एक हाथी के बच्चे की मोंगरी-उरपुटी ग्राम नाले के दलदल 15 जून की रात में फंसने से मौत हो गई है।
आपको बता दें कि इससे एक हफ्ते पूर्व लगातार दो दिनों में तीन हाथियों की मौत हो गई थी। अलग-अलग इलाकों में इन तीन हथिनियों की मौत ने सभी को चौंका कर रख दिया।












Click it and Unblock the Notifications