Chhattisgarh News: टीएस सिंह देव ने मोदी पर साधा निशाना, दिल्ली भेदभाव नहीं करता वाले बयान का दिया जवाब

Mallikarjun Kharge Chhattisgarh Visit: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दो माह के अंदर चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायगढ़ में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे है।

मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के 3088 हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रुपये की सहायता राशि की सौगात दी् छत्तीसगढ़ के 82 ब्लॉक में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास भी हुआ। छत्तीसगढ़ सरकार उपलब्धि और योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Mallikarjun Kharge Chhattisgarh Visit,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने डिप्टी सीएम सिंह देव के दिल्ली भेदभाव नहीं करता है वाले बयान का जिक्र किया था।

इस पर उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने कहा कि उनके बयान का भरपूर राजनीतिकरण हुआ है। गोदी मीडिया ने उसका प्रचार किया। शिष्टाचार का राजनीतिकरण हुआ। खैर जो हुआ सो हुआ। अब हमें ध्यान रखना होगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार का आधे नए पैसे का भी सहयोग नहीं है। ऐसी मिथ्या बातों को हम असत्य बयान कहते हैं। जिन कामों को वो नहीं करते उनकी बात करेंगे तो हम कैसे अनसुना कर सकते हैं। जो नीति कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में अपनाए हैं। वह पूरे भारत के दूसरे राज्य ने नहीं अपनाया। उन्होंने मौजूद लोगों से कांग्रेस को वोट देकर चुनावों में जिताने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+