दंतेवाड़ाः नक्सलियों ने अंडरकवर सैनिक की निर्ममता से की हत्या, DRG जवानों की मिला शव
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को माओवादियों ने एक अंडरकवर सैनिक की निर्ममता से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने नुकीले हथियार से गला रेतकर हत्या की है। इसके बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। बुधवार को डीआरजी के जवानों ने शव को बरामद किया है। जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंडरकवर सैनिक उमेश पटेल जिले के नक्सल प्रभावित टेटम गांव निवासी था। नक्सलियों ने टेटम में पुलिस कैंप स्थापित करवाने के लिए जवान पर आरोप लगाते हुए मौत की सजा दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि को कटेकल्याण एरिया कमेट के नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल गोपनीय सैनिक का शव दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी में पुलिस लगातार अपनी पैठ जमाती जा रही है।
बता दें कि हाल ही में टेटम सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित हुआ है। लगभग सप्ताह भर पहले जवानों ने इसी इलाके में घुसकर 15 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सलियों को ढेर किया था। साथ ही इसी इलाके से दर्जनों नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर भी किया है। ऐसे में नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है।
वहीं राजधानी राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लॉक-11 स्थित एक फ्लैट में में बुधवार तड़के सीआरपीएफ हवलदार के घर में आग लगने से उसकी 13 साल की बेटी की जिंदा जलने से मौत हो गई। बेड के साथ ही आग ने बच्ची को भी चपेट में ले लिया। हादसे के समय जवान ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि छठ पूजा के खरना के बाद परिवार गहरी नींद में था। बाकी लोग सुरक्षित हैं। घर से धुआं और आग निकलते देख हादसे का पता चला। हादसा खम्हारडीह थाना इलाके में हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications