छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा जिले में IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, चार जिंदा बम बरामद
दंतेवाड़ा| छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार की सुबह आठ बजे बोडली कैंप से करियामेट्टा की ओर ऑपरेशन के लिए निकलते समय एक आईईडी विस्फोट में एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। शिविर से 650 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फोट किया, जिसमें एक सहायक कांस्टेबल घायल हो गया। आईईडी ब्लास्ट की घटना की पुष्टि एसपी अभिषेक पल्लव ने की है। साथ ही चार जिंदा आईईडी बम को जवानों ने बरामद किया है।

जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों का इरादा बड़ा हमला करने की थी, इसके लिए उन्होंने आईईडी का इस्तेमाल किया था। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह हमला सुबह आठ बजे किया गया। उस समय सभी जवान बोडली कैंप से करियामेट्ट की ओर ऑपरेशन के लिए निकले थे।
कैंप से करीब 650 मीटर की ही दूरी पर नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। अन्य सभी सुरक्षित हैं। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि तलाशी के दौरान मौके पर से चार जिंदा आईईडी बम बरामद हुए हैं। मामले की और जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications