Dantewada Blast: दो महीने पहले ही नक्सलियों ने इंस्टॉल कर दिए थे IED विस्फोटक

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दो महीने पहले ही हमले की योजना बना ली थी। उन्होंने विस्फोटक को इंस्टॉल किया। जिसके चलते हुए विस्फोट में 10 पुलिसकर्मियों और एक सिविलियन ड्राइवर की मौत हुई।

Dantewada Blast

Dantewada Blast:छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए आईईडी (शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि विस्फोट से दो महीने पहले नक्सलियों ने विस्फोटक को इंस्टॉल किया था। मिट्टी की उस परत पर घास उगी हुई थी जिसके नीचे विस्फोटक से जुड़े तार को छुपाया गया था। जिसके फटने से 10 पुलिसकर्मियों और एक सिविलियन ड्राइवर की मौत हुई। पुलिस ने यह भी बताया कि हमले से एक दिन पहले बारूदी सुरंग हटाने के अभ्यास के दौरान विस्फोटक का पता नहीं चला।

दरअसल, दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे काफिले में शामिल एक एमयूवी को नक्सलियों ने निशाना बनाया। जिसमें पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दस कर्मी और एक सिविलियन ड्राइवर की मौत हो गई। घटना अरनपुर थाने से करीब एक किमी दूर दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क पर हुई थी।

सुरंग खोदकर सड़क के नीचे किया था इंस्टॉल

पुलिस ने यह भी बताया कि करीब 40-50 किलोग्राम वजनी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। ऐसा लगता है कि सड़क के किनारे से सुरंग खोदकर इसे सड़क के नीचे 3 से 4 फीट रखा गया था। आईजी ने कहा कि हमले से एक दिन पहले उसी सड़क पर विस्फोटकों का पता लगाने के लिए एक अभ्यास किया गया था, लेकिन न तो कोई आईईडी मिला और न ही कोई संदिग्ध वस्तु बरामद हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+