छत्तीसगढ़ में बढ़ने वाला है पेंशनर्स का DA, जानिए कितना मिलेगा फायदा
छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है। राज्य के करीब एक लाख पेंशनरों को अब पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ाकर दिया जायेगा।
रायपुर 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है। राज्य के करीब एक लाख पेंशनरों को अब पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ाकर दिया जायेगा। बीते साल मई को राज्य के कर्मचारियों को 5 फीसदी डीए बढ़ाकर देने का ऐलान हुआ था,इस प्रकार उन्हें 22 फीसदी डीए मिल रहा है। इसी प्रकार पेंशनरों को भी 22 प्रतिशत डीए मिल सकता है। इससे छत्तीसगढ़ के राजस्व पर लगभग 300 करोड़ रुपए सालाना भार बढ़ेगा। इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है,क्योंकि छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने मध्यप्रदेश को मई से 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की पर सहमति दे दी है।

मध्यप्रदेश से पृथक होकर साल 2000 में छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया था, तभी से दोनों प्रदेशों के बीच करार है कि वह जब भी बंटवारे के दौरान मिले पेंशनर्स का डीए बढ़ाने से पहले आपस में सहमति लेंगे। विशेष बात यह है कि मध्यप्रदेश ने अपने कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे दिया है। ज़ाहिर सी बात है कि अब बारी छत्तीसगढ़ की है,क्योंकि भत्ता बढ़ाने के लिए दोनों प्रदेशों की रजामंदी आवश्यक है। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने मध्यप्रदेश को चिट्ठी भेजी है। दोनों राज्यों के अलग होने के दौरान छत्तीसगढ़ के हिस्से में करीब 50 हजार पेंशनर आए थे।
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश ने अपने पेंशन पाने वालों को 12 फीसदी डीए देने को कहा था, लेकिन छत्तीसगढ़ अभी इतना महंगाई भत्ता देने पर असमर्थता है । इधर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 प्रतिशत डीए मिल रहा है। प्रदेश के कर्मचारी - पेंशनर्स 12 फीसदी पीछे हैं,जिसके कारण छत्तीसगढ़ में अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बहरहाल पेंशनर्स का 5 प्रतिशत डीए बढ़ने से कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों का 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता हो जाएगा। मध्यप्रदेश में आदेश होते ही छत्तीसगढ़ में आदेश जारी हो जायेगा ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मिला दुनिया का सबसे छोटा हिरण, भटकते हुए पहुंच गया था शहर












Click it and Unblock the Notifications