Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल की चुनाव आयोग से अपील, CRPF के वाहनों की भी हो जांच

CHHATTISGARH CRPF: छत्तीसगढ़ पहले चरण के चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होना है। बस्तर समेत कई अन्य नक्सल प्रभावित कुछ क्षेत्रों को संवेदनशील मानते हुए पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा। इस बात की आशंका रहती है कि माओवादियों को मतदान को प्रभावित करेंगे,लिहाजा बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात जा रहा है।

CHHATTISGARH BHUPESH BAGHEL CRPF
इधर गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मैं चुनाव आयोग से अपील करता हूं कि सीआरपीएफ के वाहनों की भी जांच करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और अब नोटों से भरे बक्सों से वोटर्स को लुभाया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले में शिकायत करेगी। उन्होंने सवाल पूछा कि जब राज्य में पर्याप्त मात्रा में सीआरपीएफ की कंपनियां मौजूद हैं, तो फिर और कंपनियां क्यों भेजी जा रही हैं?

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीटें नक्सल प्रभावित हैं, जिनमें से 12 बस्तर संभाग और 8 राजनांदगांव की है। इन क्षेत्रों में मतदान 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में जिन नक्सल प्रभावित 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से 19 पर कांग्रेस के पास हैं।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election 2023: कल जारी हो सकता है BJP का घोषणा पत्र, CM भूपेश ने कहा कि..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+