छत्तीसगढ़: 'यह भीड़ दिखा रही कि कांग्रेस फिर सत्ता में आ रही है', BJP पर गरजे मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज यानी गुरुवार (09 नवंबर) को छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रैली में उपस्थित भारी भीड़ को देखते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि आपलोगों ने बीजेपी को करारी हार देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि इतने दूर से हमारे माताएं, बहनों, आदिवासी भाई, किसान सब आए हैं। यह भीड़ दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जमानत जब्त हो जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है।

भीड़ दिखा रही कि कांग्रेस फिर सत्ता में आ रही: खड़गे

उन्होंने कहा कि बाकी के चुनाव ऐसे नहीं होते थे, लेकिन यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह चुनाव मोदी जी, बीजेपी और आरएसएस देश में संविधान बदलना चाहते हैं। गरीबों को जो हक मिल रहे हैं, वंचितों को जो संविधान से फायदा मिल रहा है। लेकिन बीजेपी गरीबों के हक को छीनना चाहती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उसको रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को आना जरूरी है। इसके साथ 5 राज्यों में भी आना जरूरी है। अगर 5 राज्यों में कांग्रेस आ गई तो इसके बाद मोदी जी कुछ बोलेंगे नहीं। वे हमेशा बोलते हैं कि हमने बहुत कुछ किया और कांग्रेस ने इस देश के लिए कुछ नहीं किया।

वे बार-बार राहुल गांधी जी का नाम लेते हैं। एक-एक भाषण में कांग्रेस का नाम 50 बार लेते हैं। क्योंकि उन्हें कांग्रेस से डर है। कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ती है। लेकिन बीजेपी वोटों के लिए समाज को तोड़ रही है। धर्म के नाम पर झगड़ा लगा रहे हैं। सत्ता के लिए बीजेपी किसी को कुछ भी कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Mahadev App Case: ईडी की कार्रवाई पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, वह जो कर रहे हैं, कल उसका भी भुगतान करेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+