Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाताल से आकाश तक कांग्रेस पार्टी ने किया घोटाला, छत्तीसगढ़ में विपक्ष पर बरसे जेपी नड्डा

J P Nadda in Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोरमी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पाताल से लेकर आकाश तक भ्रष्टाचार किया है। क्या ऐसी पार्टी को समर्थन देना चाहिए? इंडी एलायंस घमंडिया गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। नड्डा ने बिलासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोखन साहू को जीताकर देश की सबसे बड़ी संसद में भेजनें की अपील उपस्थित जनसमुदाय से की।

cg news jpg

जेपी नड्डा ने कहा कि तीन माह पूर्व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की कुशासित सरकार थी जिसे जनता ने उखाड़ फेंका। आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। जो बड़े बड़े फैसले लेने का काम करेगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में आपने मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जब उस समय देश की स्थिति अच्छी नहीं थी। मोदी जी के प्रयास से देश खड़ा हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में आपने फिर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में मजबूत और स्थिर सरकार बनी और जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जम्मू कश्मीर में दो विधान दो निशान थे। उनको धारा 370 के तहत अधिकार दिए गए थे।‌ मोदी सरकार द्वारा धारा 370 खत्म कर दी गई। यह मोदी जी की देन है।‌ हमनें राममंदिर निर्माण का फैसला लिया था। जब हम नारे लगाते थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, तो कांग्रेस पार्टी उपहास करते हुए कहती थी. तारीख नहीं बताएंगे। परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम जी की भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। विभाजन के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित हुए लोगों को नागरिकता देने की बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी करते थे परंतु हिम्मत किसी में नहीं थी। मोदी जी ने सीएए कानून लाकर उनको नागरिकता देने का काम किया। यह मजबूत सरकार का मजबूत फैसला था जो आपके वोट से संभव हो सका।

यह भी पढ़ें CG: संपत्ति सर्वे पर बोले अमित शाह, कांग्रेस की नजर मठ और मंदिरों की संपत्ति पर

जेपी नड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ से मुक्ति दिलायी। मोदी जी सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रहे हैं।‌ उन्होंने भारत की राजनीति की दिशा और दशा दोनों ही बदल दी हैं।‌ कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है और मोदी जी ने विकास की। 2014 में शपथ लेते ही उन्होंने कहा था कि यह गांव, गरीब, किसान, युवा दलितों और महिलाओं को समर्पित सरकार है। आज गांव गांव में पक्की सड़क है। 4 करोड़ पीएम आवास बन चुकें हैं और 3 करोड़ आवास और बनने है। 10 करोड़ बहनों को उज्जवला गैस सिलेंडर, जल जीवन मिशन में 11 करोड घरों में पेयजल, इसमें छत्तीसगढ़ को 36 लाख और 2.5 लाख बिलासपुर को दिया गया है। स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ शौचालय की सौगात दी गई।‌ आयुष्मान भारत योजना में 10 करोड़ 74 लाख परिवार, 55 करोड़ लोग जिनमें 40 प्रतिशत आबादी गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा। इसमें अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को भी जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 2 सालों में छत्तीसगढ़ से मोदी नक्सलवाद उखाड़ फेंकेंगे, कांकेर में बोले अमित शाह

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+