2 सालों में छत्तीसगढ़ से मोदी नक्सलवाद उखाड़ फेंकेंगे, कांकेर में बोले अमित शाह
Amit Shah Chhattisgarh: सोमवार को छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, '500 साल से टेंट में बैठे रामलला का पहली बार सूर्य तिलक के साथ भव्य मंदिर में जन्मदिन मनाया गया। राम मंदिर निर्माण के लिए कई लोग शहीद हो गए, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को वर्षों से लटकाती, भटकाती और अटकाती रही।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भव्य राम मंदिर का निर्माण करने का काम किया और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी की। राम मंदिर के अलावा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर, केदारनाथ और बद्रीनाथ का पुनर्निर्माण सहित मोदी सरकार में सोने का सोमनाथ मंदिर भी बन रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और अगले 25 साल का एजेंडा है। चार पीढ़ियों से राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को पैसा नहीं दिया और ना ही किसानों को पैसा दिया। कांग्रेस ने तेंदु पत्ता वालों को बोनस नहीं दिया, घरों में गैस, बिजली, शौचालय और नल से जल नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार ने किसानों के धान को कभी 3,100 रुपये में नहीं खरीदा। मोदी सरकार में गरीबों को आवास, गैस, बिजली, शौचालय, मुफ्त अनाज और नल से जल देने का काम किया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी जी ने 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य का खर्चा नि:शुल्क कर दिया है। मोदी 3.0 में 70 साल से ऊपर सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें योगी आदित्यनाथ ने भूपेश बघेल पर किया प्रहार, राजनांदगांव में बोले- कांग्रेस ने घोटालेबाज को बनाया प्रत्याशी
अमित शाह कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना? उन्हें मालूम होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है। कांग्रेस ने दशकों तक धारा 370 को अनौरस संतान की तरह सम्हाल कर रखा था। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया। इस देश से आतंकवाद को पूर्णतया खत्म और नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर लाने का काम मोदी जी ने किया है। मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है।
अमित शाह ने कहा कि, 'मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में 5 साल तक महादेव एप कांड चलता रहा। महज 4 महीने के अंदर भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त करने का काम किया है। 123 लोग गिरफ्तार हुए, 250 लोगों ने समर्पण किया। आज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद जड़ से खत्म हो चुका है। आने वाले दो वर्षों में मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। आदिवासियों के घरों में बिजली नहीं पहुँचती है, स्कूल नहीं है, राशन की दुकान नहीं है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी रैली, नक्सल समस्या पर करेंगे बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications