Chhattisgarh: कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन के बयान पर मचा बवाल, कहा- सभी नक्सली गलत नहीं होते
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने तीन दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हुई हैं। इसी साल उन्हें छत्तीसगढ़ के कोटे से राज्यसभा सांसद चुना गया है। रं
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने तीन दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हुई हैं। इसी साल उन्हें छत्तीसगढ़ के कोटे से राज्यसभा सांसद चुना गया है। रंजीता रंजन ने अपने दौरे की शुरुआत बस्तर से हो रही है।गुरुवार को उन्होंने रायपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सभी नक्सली गलत नहीं होते।कुछ लोगों की दुकान नक्सलियों के नाम पर चल रही है। इस बयान पर अब बवाल मचा हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी की विधायक और प्रवक्ता रंजना साहू ने रंजीता रंजन के बयान नक्सलियों के समर्थन में दिया बयान बताया है,इतना ही नहीं उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से सफाई देने की मांग की है।
गौरतलब है कि बस्तर रवाना होने से पहले रंजीता रंजन ने माओवादी गतिविधियों के कारण होने वाले भय के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि बिहार के कुछ इलाकों में नक्सल का प्रभाव रहा है, जो अब कम हो चुका है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सभी नक्सली लोग गलत नहीं होते,काफी लोगों को मिस यूज किया जाता है ,काफी लोग नक्सलियों के नाम से दुकानें चला रहे होते हैं। नक्सली और हम दोनों इंसान हैं, तो उनसे डर कैसा। रंजीता रंजन ने आगे कहा कि नक्सलवाद अब छत्तीसगढ़ में शांत हो चुका है। हम सभी चाहते हैं शांति बहाल हो। इधर भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कहा कि बीजेपी ने शुरू से ही कह रही है कि कांग्रेस और माओवादियों के बीच सांठगांठ है। नक्सली सेना के जवानों पर हमले करते हैं। दूसरी और कांग्रेस सांसद का बयान माओवादियों का समर्थन कर रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में लाख की खेती में किसानों का बढ़ रहा रूझान, सरकार दे रही है आकर्षक प्रस्ताव












Click it and Unblock the Notifications