कांग्रेस मुस्लिम लीग का एजेंडा लेकर चल रही है, छत्तीसगढ़ की दुर्ग में बोले अमित शाह
Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति ने भुवनेश्वर साहू की जान ले ली। छत्तीसगढ़ की जनता ने ईश्वर साहू को जीताकर यह साबित कर दिया कि प्रदेश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का विरोध किया, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की स्थापना की। आने वाले दो साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देगी। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण नक्सलवाद का पोषण किया।

अमित शाह aने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 10 साल में समग्र देश से नक्सलवाद को खत्म कर दिया। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद बचा रह गया क्योंकि यहाँ भूपेश बघेल की सरकार थी। महज 4 महीने के अंदर भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त करने का काम किया है। 123 लोग गिरफ्तार हुए, 225 लोगों ने समर्पण किया। आने वाले दो वर्षों में मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।
उन्होंने कहा कि, 'आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस ने राम मंदिर मुद्दे को अटका, लटका और भटका कर रखा था। मोदी जी ने केस भी जीता, भूमि-पूजन भी की और 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा भी कर दिया। वोट बैंक के कारण राहुल गांधी ने रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकरा दिया।
यह भी पढ़ें मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी, छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती घोटाले की जांच करेगी सीबीआई
शाह ने कहा कि, 'खड़गे जी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना? उन्हें मालूम होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है। कांग्रेस ने दशकों तक धारा 370 को अनौरस संतान की तरह सम्हाल कर रखा था। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया, इससे कश्मीर हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बन गया। पार्लियामेंट में राहुल गांधी कहते थे कि धारा 370 को हटाने से खून की नदियाँ बह जाएंगी। मैं राहुल गांधी को कहना चाहता हूँ कि 5 साल हो गए धारा 370 को हटाए हुए, खून की नदियाँ तो दूर किसी की कंकड़ चलाने तक की हिम्मत नहीं हुई। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को समाप्त किया है।'
अमित शाह ने कहा कि, '10 साल तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान से आलिया, मालिया और जमालिया आते थे और बम-धमाका कर के भाग जाते थे, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस कुछ नहीं करती थी। मोदी सरकार में भी पाकिस्तानी आतंकवादियों ने यही सोचकर उरी और पुलवामा में बम-धमाके करने की गलती कर दी। वह भूल गए थे कि यह नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 10 दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।
यह भी पढ़ें 2 सालों में छत्तीसगढ़ से मोदी नक्सलवाद उखाड़ फेंकेंगे, कांकेर में बोले अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि, 'महज 10 साल में मोदी जी ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम, 12 करोड़ शौचालय बनाने का काम, 4 करोड़ लोगों को आवास देने का काम, 3 करोड़ लोगों के घर में बिजली पहुँचाने का काम, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला का कनेक्शन देने का काम, 14 करोड़ लोगों को नल से जल देने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। मोदी 3.0 में अगले पाँच साल तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। अब घर-घर पाइप से गैस पहुँचाने की योजना पर काम चल रहा है।'
उन्होंने कहा कि, 'एक ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी के ऊपर 25 पैसे तक का आरोप नहीं लगा है और दूसरी ओर 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले करने वाले कांग्रेस और यूपीए के नेता हैं। भूपेश बघेल ने महादेव एप के नाम पर घोटाला किया, शराब घोटाला किया, कोयला घोटाला किया, एससी एसटी युवाओं के नियुक्ति में घोटाला किया, अनाज घोटाला, सीमेंट घोटाला, रेत घोटाला, पीएसी घोटाला, गोठान घोटाला और न जाने कितने घोटाले किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर लाने का काम किया है।'
अमित शाह ने कहा कि, 'भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का अपना वादा पूरा किया है। 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी करने का अपना वादा भी भारतीय जनता पार्टी ने निभाया है। 12 लाख से अधिक किसानों को बोनस देने का काम भी भाजपा की सरकार में हुआ है।'
उन्होंने कहा कि, 'देश भर में पिछड़ा वर्ग का सबसे ज्यादा विरोध करने वाली पार्टी कांग्रेस है। ओबीसी विरोधी कांग्रेस पार्टी ने सालों तक काका साहेब कालेलकर और मंडल कमीशन की रिपोर्ट को दबाकर रखा। कांग्रेस ने केंद्र की संस्थाओं में कभी भी ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया और न ही ओबीसी आयोग बनाया। ओबीसी आयोग बनाकर मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार देने का काम किया है। कांग्रेस झूठ फैला रही है कि 400 सीट मिलने पर भाजपा संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी। जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तब तक इस देश से एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को कोई भी नहीं हटा सकता है।'
अमित शाह ने कहा कि, 'कांग्रेस पार्टी कहती है कि सत्ता में आने के बाद अल्पसंख्यकों के लिए अलग कानून बनाएंगे। कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग का एजेंडा लेकर आगे बढ़ रही है। जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है यह देश शरिया के आधार पर नहीं चलेगा। CAA, ट्रिपल तलाक और धारा 370 को भारतीय जनता पार्टी किसी को हाथ नहीं लगाने देगी।
उन्होंने कहा कि, 'भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दुर्ग में 500 किलोमीटर की सड़क आई और सीमित ऊँचाई वाले ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ। अमृत भारत स्टेशन के तहत दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में 1,500 करोड़ रुपये की लागत से 7 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 7,000 यात्रियों की क्षमता वाली प्रतीक्षालय का निर्माण भी हुआ है। तुर्क-राजनांद गाँव रेलवे लाइन की शुरुआत हो चुकी है। दुर्ग के 2 लाख घरों में जल जीवन मिशन का फायदा पहुँच रहा है। 2 लाख 9 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया गया। 11 लाख किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिला है। अटल जी ने छत्तीसगढ़ को बनाया और मोदी जी छत्तीसगढ़ को सँवार रहे हैं। अंत में, उन्होंने 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बोले कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- अपने वोट-बैंक से डरते हैं राहुल गांधी
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications