छत्तीसगढ़ में बोले कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- अपने ही वोट-बैंक से डरते हैं राहुल गांधी
Lok Sabha Election 2024: देशभर में दूसरे चरण के मतदान के बीच भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की सियासत करती है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होना उनका यह कदम पूरी तरह वोट-बैंक की राजनीति से प्रेरित था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह अयोध्या में रामलला की मूर्ति के अभिषेक में क्यों शामिल नहीं हुए? क्योंकि वह अपने वोट-बैंक से डरते हैं ,इसलिए उनको कभी माफ नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवाद को समाप्त कर दिया हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार केंद्र में सत्ता में आई, तो वह देश में पर्सनल लॉ लागू करेगी।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ के गठन के खिलाफ थी। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य बन गया था, बीजेपी सरकार ने इसे विकसित किया।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Lok Sabha Chunav: छत्तीसगढ़ में छह बजे तक संपन्न हुई वोटिंग, 71.03 फीसदी हुआ मतदान












Click it and Unblock the Notifications