CG News: 'फर्जी आदिवासी टेकाम' केशकाल विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी पर कांग्रेसी नेता ने लगाया आरोप

Jagdalpur News: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी अब आमने-सामने खड़े हैं, वहीं शनिवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हुई। इसी बीच केशकाल विधानसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच नया विवाद खड़ा होता दिखने लगा है।

बताया जाता है कि कांग्रेसी नेता ने भाजपा के उम्मीदवार की जाति पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। केशकाल के कांग्रेसी नेता सगीर अहमद कुरैशी ने पूर्व कलेक्टर व भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम को फर्जी आदिवासी बताया है। इसके साथ ही उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच के लिए उन्होंने हाइकोर्ट में याचिका दायर करने की बात भी कही है।

Chhattisgarh

मालूम हो कि केशकाल से दो बार विधायक रहे संतराम नेताम को कांग्रेस ने तीसरी बार टिकट दी है। वहीं भाजपा ने पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भर दिया और उनके नामांकन पत्रों की जांच के बाद उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पात्र भी माना गया है। ऐसे में अब टेकाम की जाति को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम के निर्वाचन अभिकर्ता सगीर अहमद कुरैशी ने दावा किया है कि टेकाम का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है। कुरैशी ने कहा है कि भाजपा ने टेकाम को अपना प्रत्याशी घोषित किया, लेकिन उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच नहीं करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र में टेकाम की जाति गोंड होने का उल्लेख है, लेकिन उनकी वंशावली व पूर्वजों के राजस्व अभिलेखों की बारीकी से जांच किए जाने की जरूरत बताई है।

कुरैशी ने आरोप लगाते कहा है कि जाति प्रमाण पत्र बनाने में विधिक प्रक्रिया का सही तरह से पालन नहीं किया गया है। वहीं उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के दस्तावेजों में टेकाम की जगह टीकाम का उल्लेख होने की बात कही, साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि टेकाम के दाता सीताराम टेकाम के पास गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र था ही नहीं।

इन हालातों में उन्होंने शनिवार को अधिवक्ता मोहन राव मूर्ति के साथ निर्वाचन अधिकारी के सामने दावा-आपत्ति भी प्रस्तुत की है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले पर आपत्ति के लिए हाइकोर्ट जाने का सुझाव दिया है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+