Chhattisgarh: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा बदलाव, दीपक बैज को बनाया गया छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया अध्यक्ष
Chhattisgarh Congress News: इस साल के अंत में देश के चार राज्यों में चुनाव होने हैं, जिनमें से छत्तीसगढ़ भी एक है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। एक तरफ जहां हाल ही में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए टीएस सहदेव को डिप्टी सीएम बनाया था। वहीं अब हाईकमान ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी बड़ा बदलाव किया है।
पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को पद से हटाकर उनकी जगह सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राज्य में अब पार्टी की कमान बस्तर सांसद दीपका बैज को सौंपी गई है। इस बारे में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। दीपक बैज बड़े आदिवासी नेता माने जाते है। वहीं चुनाव से पहले पीसीसी चीफ के बदलाव को राजनीतिक तौर पर बड़ा कदम माना जा रहा है।
सांसद दीपक बैज अब विधायक मोहन मरकाम की जगह लेंगे। इधर, पार्टी अलाकमान मे उनके अब तक के कार्यों के लिए उनकी सराहना की है। बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले राज्य कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया था।
वहीं सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी। मोहन मरकाम की तरह दीपक बैज भी आदिवासी समुदाय से आते हैं। दीपक बैज बस्तर के बड़े आदिवासी चेहरों में से एक हैं। सांसद बनने से पहले दीपक कई दफा विधायक रह चुके हैं। 27 साल की उम्र में चुनाव जीतने के बाद वह छत्तीसगढ़ के सबसे युवा विधायक भी बने थे।












Click it and Unblock the Notifications