CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दी हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमजनों और पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनायें दी हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि लोकतंत्र के सजग प्रहरी सभी पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ज्ञात हो कि 30 मई का दिन भारत में पत्रकारिता दिवस के तौर में मनाया जाता है। वर्ष 1826 में आज ही के दिन उदन्त मार्तण्ड नाम से हिंदी का पहला समाचार पत्र छपा था। इसी कारण से इस दिन को पत्रकारिता दिवस के तौर में मनाया जाता है। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने हिंदी भाषा के इस साप्ताहिक समाचार पत्र की शुरुआत की थी।

vishnudev sai

उदन्त मार्तण्ड एक हिंदी साप्ताहिक अखबार था, जो मंगलवार को छपता था। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने गुलामी के दौरान देशहित के बारे में बात करने के लिए इसे चलाया। उदन्त मार्तण्ड का अर्थ समाचार सूर्य है । अख़बार के संपादक कानपुर के रहने वाले जुगल किशोर पेशे से वकील थे। यह अखबार पहली बार कलकत्ता में प्रकाशित हुआ था।

यह भी पढ़ें CG: खमतराई फोम फेक्ट्री में आग लगने से 2 की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+