कवि भवानी प्रसाद मिश्र की पुण्यतिथि आज, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसिद्ध कवि भवानी प्रसाद मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा करके अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि हिंदी के प्रसिद्ध कवि, साहित्य अकादमी एवं पद्मश्री से सम्मानित भवानी प्रसाद मिश्र जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन

ज्ञात हो कि हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और महान गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म 29 मार्च 1913 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के टिगरिया हुआ था। उनकी मृत्यु 20 फरवरी को नरसिंहपुर में हुई थी। वह दूसरे तार-सप्तक के एक प्रमुख कवि थे। गांधीवाद की स्वच्छता, पावनता एवं नैतिकता का प्रभाव और उसकी झलक भवानी प्रसाद मिश्र की कविताओं में स्पष्ट देखी जा सकती है।
उनका पहला संग्रह 'गीत-फ़रोश' अपनी नई शैली, नई उद्भावनाओं और नये पाठ-प्रवाह के कारण बेहद लोकप्रिय हुआ था। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर शिक्षा देने के विचार से एक विद्यालय खोल लिया था,जिसके चलते अग्रेजों ने उन्हें 1942 में गिरफ्तार कर लिया था,उनकी रिहाई 1949 में हुई थी।
यह भी पढें छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी, जिलों में नव नवनियुक्त अधिकारियो का प्रशिक्षण प्रारंभ chhat












Click it and Unblock the Notifications