Chhattisgarh Elections 2023: सीएम भूपेश बघेल का कटाक्ष, रमन सिंह और अभिषेक सिंह को शायद भाजपा से टिकट न मिले

CHHATTISGARH 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले ही भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। विपक्ष की तेजी के बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उत्साह और आत्मविश्वास पर कोई असर नज़र नहीं आ रहा है।

BHUPESH BAGHEL BJP TICKET

शुक्रवार को उन्होंने रायपुर में पत्रकारों से कहा कि राज्य की अलग - अलग विधानसभाओं कांग्रेस संकल्प शिविर का आयोजन कर रही है,इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सीएम बघेल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है, सभी चुनाव की तारीख का इंतज़ार कर रहे हैं।

भाजपा के टिकट वितरण पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,कि पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा और पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी जैसे नेताओं का पत्ता साफ़ कर दिया गया हैं। बघेल ने कहा कि टिकट वितरण में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के भांजे को टिकट मिला है, इसका मतलब है कि शायद रमन सिंह और उनके बेटे अभिषेक सिंह को शायद टिकट न मिले।

ज्ञात हो कि भूपेश बघेल का कटाक्ष संदर्भ में भी है,जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सम्पूर्ण भाजपा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती आई है। फ़िलहाल भाजपा की पहली सूची में उन विधानसभा क्षेत्रों को रखा गया है, जहां भाजपा को लगातार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। अपनी पहली सूची में भाजपा ने अपने बड़े नेताओं और पुराने चेहरों को पूरी तरह से साइड लाइन कर दिया है।

यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विजय बघेल, चाचा-भतीजे के बीच होती आई है सियासी जंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+