मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विजय बघेल, चाचा-भतीजे के बीच होती आई है सियासी जंग

VIJAY BAGHEL BJP: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने कांग्रेस से पहले ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 90 विधानसभा सीट वाले छत्तीसगढ़ में 21 विधानसभा सीटों पर पहली सूची में जारी की है,जिसमे सबसे चर्चित नाम विजय बघेल का है,जो पाटन विधानसभा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

vijay baghel

विजय बघेल फ़िलहाल दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं,वही यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी जिले में आने वाली पाटन विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं। दोनों ही नेता एक-दूसरे के खिलाफ पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। पाटन विधानसभा में भाजपा से विजय बघेल , भूपेश बघेल को 2008 के विधानसभा चुनाव में परास्त कर चुके हैं। हालाकिं उससे पहले साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने विजय बघेल को हराया था।

2018 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने विजय बघेल के स्थान पर मोतीलाल साहू को मैदान में उतरा,तो मानो कांग्रेस को वाकओवर ही मिल गया। तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस के लिए भारी मतों से जीत हासिल की, कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिला और भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बन गए हैं। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव लड़कर विजय बघेल दुर्ग जिले के सांसद बन गए। अब पाटन विधानसभा छत्तीसगढ़ की सबसे हाईप्रोफाइल सीट है,इसलिए भाजपा ने एक बार फिर विजय बघेल को मैदान में उतारा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दुर्ग सांसद विजय बघेल के बीच करीबी रिश्ता है। भूपेश बघेल रिश्ते में विजय बघेल के चाचा लगते हैं, लेकिन सियासी मैदान में दोनों परस्पर के कट्टर प्रतिद्वंदी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा ही पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ते आ रहे हैं। वहीं भाजपा की तरफ से यह जिम्मेदारी कई दफा विजय बघेल ने उठाई है।

यह भी पढ़ें CG: रेशम की डोर से बढ़ी समृद्धि, रीपा में महिलाओं को मिल रहा रोजगार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+