CM भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल, स्कूलों के सफाई कर्मियों,रसाईयों को मिली बड़ी राहत

CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर तत्काल अमल करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कार्यरत् अंशकालीन सफाई कर्मी और मध्यान्ह भोजन से जुड़े रसोईयों के मानदेय में 500 रूपए हर महीने वृद्धि के आदेश जारी कर दिया गया है।

bhupessh baghel

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी करने के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कार्यरत् करीब 43 हजार अंशकालीन सफाई कर्मियों और मध्यान्ह भोजन बनाने वाले करीब 87 हजार 500 रसोईयों को बड़ी राहत मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक इनके मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि की गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग की तरफ से पखवाड़े भर पूर्व वृद्धि पर सहमति प्रदान करने के बाद यह वृद्धि की है। जारी आदेश के मुताबिक रसाईयों का मानदेय 1500 रूपए से बढ़कर अब 2000 रूपए हो जाएगा और सफाई कर्मियों के मानदेय में 500 रूपए की वृद्धि हो जाएगी।

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अंशकालीन सफाई कर्मियों और मध्यान्ह भोजन से जुड़े रसोईयों के मानदेय में 500 रूपए प्रतिमाह बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें CG: महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, CM भूपेश बघेल देंगे 309.56 करोड़ रूपए की सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+