छत्तीसगढ़: रायगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे भूपेश बघेल, 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात
रायपुर। Bhupesh Baghel visit raigarh छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार और रविवार रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब रायगढ़ पहुंचेंगे। रायगढ़ में मुख्यमंत्री 400 करोड़ रुपए की विकास कार्यों की सौगात जनता को देंगे। मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले के वासियों को 398.11 करोड़ रुपये की लागत के 152 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 117.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 46 कार्यों का लोकार्पण एवं 280.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 106 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री इन कार्यों की देंगे सौगात
- इस दौरान मुख्यमंत्री रायगढ़ में जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें PWD, सेतु निर्माण संभाग रायगढ़ द्वारा नवनिर्मित 22 करोड़ 40 लाख रुपये के पांच कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड रायगढ़ द्वारा निर्मित सात करोड़ 93 लाख लागत की आवर्धन जल प्रदाय योजना, PWD रायगढ़ द्वारा कराया गया 11 करोड़ 32 लाख रुपये लागत का एक सड़क निर्माण कार्य।
- PWD रायगढ़ द्वारा भवन निर्माण के 15 करोड़ 32 लाख रुपये लागत के दो कार्य, 38 करोड़ रुपए की लागत से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायगढ़ के कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पूर्ण किए गए 13 कार्य,
- 1 करोड़ से ज्यादा की लागत के शिक्षा विभाग राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन रायगढ़ के तीन कार्य, नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत चार कार्य लागत दो करोड़ 75 लाख रुपये, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चार कार्य 10 करोड़ दो लाख 83 हजार रुपये, जिला शहरी विकास अभिकरण रायगढ़ के दो कार्य।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 2 बजे के करीब रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद सवा दो से सवा तीन बजे तक रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सीएम का संबोधन होगा। अगले दिन 3 जनवरी दोपहर 1 बजे तक अलग-अलग कार्यक्रमों और आयोजनों में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 3 जनवरी को ही सीएम 1 बजे के करीब बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications