कृषि कानून वापस लिये जाने पर सीएम भूपेश ने कहा- मोदी का अहंकार हार गया, नीतीश कुमार ने भी दी प्रतिक्रिया
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कृषि कानून को लेकर बड़ा फैसला किया है। पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि तीनों कृषि कानून को सरकार वापस लेगी। वहीं इस फैसले पर विपक्ष के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बयान दिया है।

Recommended Video
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसान जीते और मोदी का अहंकार हार गया। यह उन किसानों की जीत है जो एक साल से अधिक समय से चीन-पाक समर्थक आतंकवादी कहे जाने का विरोध कर रहे थे। बीजेपी ने उन्हें क्या नहीं बुलाया? अंत में झुकना ही पड़ा। मोदी जी और बीजेपी को देश और किसानों से माफी मांगनी चाहिए।
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह प्रधानमंत्री जी का निर्णय था और यह तीनों कानून संसद से पास हुआ था। ये निर्णय उन्हीं का है इसलिए इस पर कोई प्रतिक्रिया हो नहीं सकती। उन्होंने सबकुछ स्पष्ट किया है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि सपा की पूर्वांचल की विजय यात्रा के जन समर्थन से डरकर काले-कानून वापस ले ही लिए। अखिलेश ने ये भी कहा कि भाजपा बताए सैकड़ों किसानों की मौत के दोषियों को सजा कब मिलेगी।
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि किसानों की स्थिति सुधारने के महाअभियान में तीन कृषि कानून लाए गए थे। मकसद ये था कि छोटे किसानों को और ताकत मिले और उन्हें उपज का सही दाम मिले। वर्षों से ये मांग, देश के कृषि विशेषज्ञ, संगठन और वैज्ञानिक कर रहे थे। पहले भी कई सरकारों ने मंथन किया था। इस बार भी संसद में चर्चा हुई और कानून लाएंगे। देश के कोने-कोने में कोटि-कोटि किसान संगठनों ने स्वागत किया और समर्थन किया। मैं आज उन सभी का समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications