नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा: भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज बीजापुर में बासागुड़ा सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर सीआरपीएफ और राज्य पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों से वर्तमान हालात के बारे में चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस अवसर पर सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर बीजापुर की नक्सल घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

bhupesh baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले के बासागुड़ा सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षा बलों के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे जवानों ने अदम्य साहस और बहादुरी के साथ नक्सलियों का मुकाबला किया है, जिससे नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवान बुलन्द हौसले के साथ नक्सलियों से लड़े। उनकी शहादत पर हमें गर्व है।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई को अब और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बीजापुर-सुकमा के दूरस्थ और सीमावर्ती इलाकों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने की बात कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कैंप में सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+