सूरत रवाना होने से पहले बोले सीएम भूपेश बघेल, अडानी मामले में सवाल वर्तमान सरकार से ही पूछा जायेगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पत्रकार वार्ता तो लेते नहीं, तो पत्रकार कहां से पूछेंगे सवाल और विपक्ष सवाल पूछ दिए तो उनका मुंह बंद कर दिया जाता है।

bhupesh

Bhupesh Baghel: आज सूरत कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि प्रकरण में हुई सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे। राहुल गांधी साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ कोर्ट परिसर में मौजूद रहेंगे।

रायपुर से सूरत रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कहा कि वह सूरत जा रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सवाल पूछते हुए कहा कि अडानी का मामला क्या है? अडानी का पैसा गया तो गया कहां ? बघेल ने कहा कि वर्तमान सरकार से ही सवाल पूछा जाएगा, इसके बारे में उनको जवाब देना चाहिए, जवाब तो दे सकता है तो वह वर्तमान सरकार दे सकती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पत्रकार वार्ता तो लेते नहीं, तो पत्रकार कहां से पूछेंगे सवाल और विपक्ष सवाल पूछ दिए तो उनका मुंह बंद कर दिया जाता है।

गौरतलब है कि लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता मानहानि मामले में सूरत की विशेष अदालत के 2 साल की सजा सुनाने के अगले दिन समाप्त हो गई थी। राहुल गांधी ने मोदी उपनाम को लेकर कर्नाटक के कोलार में टिप्पणी की थी। जिसको लेकर भाजपा के सूरत से विधायक पूर्णेश मोदी ने अदालत में केस किया था। इस केस में कोर्ट में उन्हें दोषी करार देकर 2 वर्ष की सजा सुनाई थी। और इस फैसले को चुनौती देने के लिए 30 दिन का वक़्त दिया था।

यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ के 3 अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+