Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

3 साल की दिव्यांग बच्ची से मिलने पहुंचे CM भूपेश बघेल, इलाज कराने का किया वादा

रायपुर, मई 29। कोंडागांव जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नजर एक दिव्यांग बच्ची पर पड़ी है। सीएम ने 3 साल की इस दिव्यांग बच्ची का इलाज कराने का वादा बच्ची के माता-पिता से किया है। साथ ही बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए 5 लाख रुपए की FD कराने का भी ऐलान किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को धनोरा में बच्ची के माता-पिता से मुलाकात करने पहुंचे। इसी दौरान सीएम ने बच्ची का इलाज और उसकी एफडी कराने का वादा किया।

CM bhupesh baghel

डॉक्टरों ने इलाज के लिए बताया है लाखों रुपए का खर्चा

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, दिव्यांग बच्ची का नाम श्रीजला है। जन्म के बाद से ही श्रीजला के शरीर के कुछ अंग पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं। डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज तो संभव बताया है, लेकिन लाखों रुपए का खर्चा भी बताया है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। परिवार ने इलाज के लिए प्रशासन से मदद तो मांगी थी, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। ऐसे में सीएम की नजर इस बच्ची पर गई और वो खुद इस बच्ची के घर मिलने के लिए पहुंच गए।

सीएम ने कहा- आप चिंता मत कीजिए

सीएम से मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार और आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि इस बच्ची के शरीर के कुछ अंग पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं। ऐसे में सीएम ने आश्वासन दिया है कि आप चिंता मत कीजिए, आपकी बच्ची का इलाज भी होगा और बिटिया के नाम पर बैंक में 5 लाख रुपए की FD भी होगी। जब बिटिया 18 साल की हो जाएगी तो इसे पूरी राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिले के अधिकारियों को निर्देश भी दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+