Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल सपरिवार पहुंचे डोंगरगढ़, नवरात्रि पर लिया माता बम्लेश्वरी का आशीर्वाद

CHHATTISGARH" छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आज़मा रहे नेताओं को ईश्वर के दरबार भी अर्जी लगाते देखा जा रहा है। सोमवार को नवरात्रि एक दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सपरिवार राजनांदगांव में स्थित माता बम्लेश्वरी के धाम पहुंचे,जहाँ उन्होंने माता के दर्शन करके पूजा अर्चना की। ज्ञात हो कि इस समय देशभर के देवी मंदिरों में माता के भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। देशभर से लोगों की माता बम्लेश्वरी के शक्ति देवी पीठ में गहरी आस्था है।

dongargarh mata bhupesh baghel

यह भी पढ़ें CG Election 2023: अमित शाह पर मंत्री रविंद्र चौबे का पलटवार, कहा- खुद का कद छोटा कर रहे हैं देश के गृहमंत्री

नवरात्रि में भक्तो की भारी भीड़ के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने से पुलिस प्रशासन बेहद सक्रिय नज़र आया। क्योंकि राज्य में चुनावी आचार संहिता प्रभावी इसलिए भी चप्पे-चप्पे में पुलिस बल की तैनाती है। बताया गया कि छत्तीसगढ़ आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की वजह से देवी स्थलों में दर्शन करने आने वाले नेताओं के लिए किसी तरह की विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सतर्कता है।

सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों को बताया कि राजनांदगांव से पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे कांग्रेस प्रत्याशी गिरिश देवांगन ने खुद के लिए टिकट की मांग नहीं की थी बल्कि हाईकमान के निर्देश के बाद उन्हें मैदान में उतरा गया है। सीएम भूपेश बघेल ने फिर कहा कि गिरीश देवांगन राजनांदगांव से विजय हासिल करेंगे। वहीं उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राजनांदगांव प्रवास कहा कि जब भी अमित शाह आते है, उनके पहले ईडी छत्तीसगढ़ आती है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: अमित शाह की रैली को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा- चुनाव आयोग में करेंगे शिकायत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+