Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh: अमित शाह की रैली को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा- चुनाव आयोग में करेंगे शिकायत

CHHATTISGARH CONGRESS: राजनांदगांव में गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी रैली के बाद रायपुर में कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस करके जवाबी हमला बोला। राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह ने राजनांदगांव में सामप्रदायिक तनाव भड़काने के लिये योजनाबद्ध तरीके से भाषण दिया हम चुनाव आयोग से अपेक्षा करेंगे कि वह स्वयं संज्ञान ले और अमित शाह पर कार्यवाही करे। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।

CG CONGRESS PC

कांग्रेस नेता सुशील शुक्ला ने आगे कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ आये थे, ईडी के रट्टू तोते की भांति एक बार फिर से ईडी की लिखी पटकथा के आधार पर कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा कर गये। उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह बड़ी बेशर्मी से देश की सबसे ईमानदार सरकार जिसकी योजनाओं का शत प्रतिशत हिस्सा सीधे हितग्राहियों के खाते में जाता है, पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है।

यह भी पढ़ें CG ELECTION: मंत्री रविंद्र चौबे से टक्कर ले पायेगा गरीब ग्रामीण? BJP ने क्यों दिया ईश्वर साहू को टिकट

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की छत्तीसगढ़ के चावल का कोटा केन्द्र 86 लाख से घटाकर 61 लाख क्यों किया इस पर अमित शाह कुछ नहीं बोले? बताये छत्तीसगढ़ का कोटा क्यों घटाया? अमित शाह आज़ की सभा में शायद रमन सिंह के भ्रष्टाचार की चैन और अमन एटीएम याद कर रहे थे। डॉक्टर साहब, मैडम सीएम और ऐश्वर्या रेसीडेंसी का पता जो नान मामले में जप्त डायरी में दर्ज़ था।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकना की बात अमित शाह का जुमला है, दरअसल भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के राष्ट्रीय संरक्षक, तो अमित शाह ही है। सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर बार छत्तीसगढ़ आकर नया-नया झूठ फैलाने का प्रयास करती है पर यह सफल नहीं होगा। पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ के लोग महसूस किये कि अब कांग्रेस का राज आया है।

यह भी पढ़ें CG Election 2023: अमित शाह पर मंत्री रविंद्र चौबे का पलटवार, कहा- खुद का कद छोटा कर रहे हैं देश के गृहमंत्री

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+