CM भूपेश बघेल ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

CM BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

DHYNACHAND BHUPESH

बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश सहित पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हर साल हम ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने और उचित मंच देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर उद्योगमंत्री कवासी लखमा, विधायक रेखचन्द जैन, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, राष्ट्रीय जनगणना संबंध में किया अनुरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+