कोंडागांव में CM भूपेश बघेल ने किया अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड लैब का उद्घाटन, जनता को महंगी जांचों से मिलेगी राहत

रायपुर, मई 29। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों कोंडागांव के दौरे पर हैं। शनिवार को सीएम ने कोंडागांव की जनता को कई सौगातें दी। इनमें एक सौगात थी अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड 'हमर लैब', जो अब जनता को सुपुर्द कर दी गई है। सीएम ने शुक्रवार को इस लैब का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी, मंत्री, सांसद और स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

chhattisgarh cm bhupesh baghel

लैब में अलग-अलग प्रकार की 120 जांच होंगी

आपको बता दें कि हमर लैब अत्याधुनिक उपकरणों के साथ एक इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब है। यहां जांच से संबंधित समस्त संसाधनों का उपयोग एक स्थान पर करते हुए गुणवत्ता पूर्ण जांच सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस लैब के खुलने से मरीजों को बाहर महंगे दरों पर जांच कराने की समस्या से भी राहत मिलेगी। हमर लैब में क्लीनिकल पैथोलॉजी, हेमेटोलॉजी, सीरोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री एवं माइक्रोबॉयलोजी अंतर्गत 120 विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी।

आपको बता दें कि हमर लैब के उद्घाटन के बाद कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचे सीएम भूपेश बघेल की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया था कि ओड़िशा में सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें कोंडागांव आना पड़ता है, लेकिन यहां अब इलाज की बेहतर सुविधा मिल जाने से अधिक से अधिक लोग यहां आया करेंगे।

इस लैब के बारे में जानकारी देते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कल्पना मीणा ने बताया कि जिले में 2020 से कोरोना के कारण आंखों का ऑपरेशन रोक दिया गया था, जिसे फरवरी 2021 में फिर से चालू किया गया है। इन सवा सालों के दौरान 1632 लोगों की आंखों का ऑपरेशन कर राहत पंहुचाई गई , जिनमे 1144 मरीज मोतियाबिंद के थे। वहीं अप्रैल और मे 239 मरीजों का ऑपरेशन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+