आदिवासी नेता बिरजू ताराम की हत्या पर CM बघेल ने जताया दुख, कहा- हिंसा के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। उससे पहले मोहला-मानपुर जिले में एक बड़ी घटना घटी, जहां आदिवासी नेता बिरजू ताराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो काफी वक्त से बीजेपी से जुड़े हुए थे, उनकी हत्या पर अब सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि मोहला-मानपुर में आदिवासी नेता बिरझू तारम की हत्या असहनीय है। उनके परिवार का दुःख हम सब छत्तीसगढ़वासियों का साझा दुःख है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

हिंसा के सामने अगर हम राजनीति के आइने को रख देंगे तो हिंसा जीत जाएगी, छत्तीसगढ़ के लोग हार जाएंगे। हम सबको मिलकर लड़ना है। झीरम के बाद भी हम सब संभले हैं और अभी तक लड़ाई लड़ रहे हैं। मोहला-मानपुर की घटना के संबंध में मैंने प्रमुख सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से बातचीत की है एवं उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।
नक्सलियों के निशाने पर थे बिरजू
भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री बिरजू ताराम पिछले कुछ दिन से नक्सलियों को निशाने पर थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इलाके में स्थापित एक देवी प्रतिमा को जंगल में ले जाकर जला दिया गया था। इस प्रतिमा को कुछ दिनों पहले ही सरखेड़ा में भाजपा नेता बिरजू ताराम ने स्थापित की थी। इस बार नवरात्र में फिर से वहां पूजन अर्चन शुरू हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications